फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The member said, solve the problems in two weeks

सभासद बोले, दो हफ्ते में करें समस्याओं का समाधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
The member said, solve the problems in two weeks
नैनीताल में इस्तीफा देने की जानकारी देते पालिका सभासद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर पालिका के 13 सभासदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद जिला और पालिका प्रशासन दोनों ही हरकत में आ गए हैं। शनिवार को एसडीएम प्रतीक जैन और पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने इस्तीफा दे चुके सभासदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की लेकिन वार्ता विफल साबित हुई। सभासदों ने दो टूक शब्दों में कहा कि दो हफ्ते के भीतर उनकी समस्याएं हल की जाएं। यदि ऐसा हुआ तभी वह अपने इस्तीफे वापस लेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने इस्तीफा दे चुके सभासदों को वार्ता के लिए बुलाया। पालिकाध्यक्ष के कार्यालय में हुई वार्ता में उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन व ईओ अशोक कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। सभासदों का कहना था कि जब भी वह किसी समस्या को लेकर ईओ के पास जाते हैं तो ईओ समस्या सुनना तो दूर सभासदों को तवज्जो तक नहीं देते। कहा कि कोई सभासद अपने वार्ड की समस्या से संबंधित पत्र लेकर ईओ के पास जाता है तो उसका संज्ञान नहीं लिया जाता। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भी अनदेखी का आरोप लगाया। सभासदों ने का कहा कि पालिका और ईओ स्तर पर ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याएं हल नहीं हो रही हैं। सभासदों का कहना था कई वार्डों में अभी तक सीवर लाइन की व्यवस्था नहीं है। बिजली के पोल जर्जर हालत में हैं जहां कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

सभासदों की बातें सुनने के बाद एसडीएम प्रतीक जैन ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि वह दो हफ्ते में सभी वार्डों के रुके हुए कार्यों में तेजी लाकर उन्हें पूरा कराएं। इस पर सभासदों ने कहा कि यदि दो हफ्ते के भीतर उनकी मांगों को हल नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि उनके सामूहिक इस्तीफे को कुमाऊं मंडल के सभी निकायों के सभासदों ने समर्थन दिया है। देर तक चली वार्ता के बावजूद सभासद पालिकाध्यक्ष, एसडीएम और ईओ के आश्वासन पर संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने वार्ता को विफल करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता में सभासद मनोज जगाती, मोहन नेगी, राजू टांक, पुष्कर बोरा, सागर आर्य, सुरेश चंद्रा, राहुल पुजारी, कैलाश रौतेला, तारा राणा, भगवत रावत, प्रेमा अधिकारी, सपना बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

नगर पालिका में रिक्त पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी और जरूरी हुआ तो सीएम को भी इससे अवगत कराया जाएगा। जब तक शासन से पदों को नहीं भरा जाता तब तक इन पदों पर अस्थायी व्यवस्था की जाएगी ताकि पालिका के कार्यों में बाधा न आए।
- प्रतीक जैन, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed