Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The mechanic who came to repair the geyser cleaned the safe in haldwani

हल्द्वानी: गीजर ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन और उसके साथी पर चोरी का आरोप, घर से सोना-नकदी साफ कर फरार

Thu, 26 Nov 2026 02:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 26 Nov 2026 02:13 PM IST
सार

हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव क्षेत्र में गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल के घर से कई तोला सोना और लाखों की नकदी चोरी हुई। पीड़ित के अनुसार 15 नवंबर को गीजर ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन फरमान और उसके साथी आसिफ पर शक है।

विज्ञापन
The mechanic who came to repair the geyser cleaned the safe in haldwani
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल के घर हुई। चोर ने कई तोला सोना और लाखों की नकदी पर हाथ साफ किया। 26 नवंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि 15 नवंबर को घर का गीजर खराब होने पर उन्होंने फरमान नाम के इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। फरमान अपने साथ आसिफ नाम के युवक को लेकर पहुंचा। दोनों ने गीजर ठीक किया और चले गए। अगले दिन आसिफ अकेले घर पहुंचा और गीजर चेक करने की बात कही।  करीब आधा घंटे तक रुका रहा। तब घर में केवल उनकी बुजुर्ग मां थीं।
विज्ञापन


बताया कि वह और उनकी पत्नी शादी समारोह में गए हुए थे। 23 नवंबर की सुबह जब अलमारी चेक की तो उसमें रखे सोने के जेवरात गायब मिले। घर आने-जाने वालों की जानकारी जुटाने पर उन्हें आसिफ पर चोरी का शक हुआ। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed