फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The martyrs who fought for the security of the country are still alive in the hearts of the people.

Nainital News: देश सुरक्षा में हुए शहीद आज भी लोगों के दिलों में है जिंदा

Sat, 25 Nov 2023 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The martyrs who fought for the security of the country are still alive in the hearts of the people.
भवाली (नैनीताल)। पहाड़ के युवाओं में देश सेवा का जज्बा बचपन से ही भरा रहता है। यही कारण है कि देश की सुरक्षा में नैनीताल जिले के भीमताल, भवाली, ओखलकांडा और बेतालघाट के जवान अपने प्राण न्यौछावर कर चुके हैं। कारगिल युद्ध से लेकर मुठभेड़ में आतंकियों को मारने के साथ अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीद लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है।
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक के मटेला पतलोट निवासी शहीद बहादुर सिंह मटियाली 12 अगस्त 1993 नागालैंड में शहीद हुए थे। मल्ला ओखलकांडा के इंदर सिंह बर्गली कारगिल युद्ध में शहीद हो चुके हैं। साथ ही वारी कटना के बद्री सिंह और ओखलकांडा के बसानी धुरा निवासी यमुना पनेरू भी देश सुरक्षा के लिए आतंकियों की मुठभेड़ में शहीद हो चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं बेतालघाट के खेमचंद्र डोर्बी पुलवामा में शहीद हुए थे। साथ ही बेतालघाट के बलवंत सिंह मेहरा भी आतंकियों की मुठभेड़ में शहीद हो चुके हैं। भवाली के शिवराज सिंह निगल्टिया भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अपनी जान देश सेवा के लिए न्यौछावर कर चुके हैं। वहीं भीमताल के सांगुड़ी गांव निवासी मनोज नौगाई भी छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हो चुके हैं। सभी शहीदों की शहादत को उनके परिजन और ग्रामीण नहीं भुला पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रातीघाट के पैरा कमांडो शहीद संजय बिष्ट की शहादत के बाद पूर्व में शहीद हुए जवानों की यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed