{"_id":"581f6a824f1c1bf57eb375dd","slug":"the-lovers-are-going-to-get-people-caught-by-the-police-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को जबरन ले जा रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल को जबरन ले जा रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां कोर्ट में शादी के लिए मंगलौर से भागकर आए प्रेमी युगल को जबरन अपने साथ ले जा रहे लड़की के चार परिजनों समेत प्रेमी युवक को तल्लीताल पुलिस ने पकड़ लिया। तल्लीताल पुलिस ने इसकी जानकारी मंगलौर पुलिस को दे दी है।
तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि प्रेमी युगल नैनीताल कोर्ट में शादी के लिए आए थे। 4 नवंबर को लड़की के भाई निवासी रवि पाल ने मंगलौर में युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि ग्राम नजरपुरा थाना मंगलौर निवासी वीर सिंह (22) पुत्र धरमपाल ने उसकी बहन आशू पाल (22) पुत्री सुरेंद्र पाल निवासी ग्राम हथियाथल का अपहरण कर लिया है। मंगलौर पुलिस ने वीर सिंह के खिलाफ धारा 363 व 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस के मुताबिक यह प्रेमी युगल 4 नवंबर को ही नैनीताल पहुंचा और मल्लीताल स्थित एक होटल में कमरा लेकर रह रहा था। रविवार को युवती के चाचा अक्षय पुत्र लालू राम, विशाल पुत्र सुरेंद्र चंद्र पाल, सुरेंद्र पाल पुत्र सूरतमल और नीटू पुत्र श्याम सिंह सभी निवासी हथियाथल (रुड़की) युवती के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर मल्लीताल पहुंच गए। इन लोगों ने प्रेमी युगल को यह कहकर अपनी गाड़ी (एचआर-51-2484) में बैठा लिया कि वे उन्हें कोतवाली पुलिस के पास लेकर जा रहे हैं, लेकिन जैसे ही वाहन माल रोड पहुंचा, तभी प्रेमी युगल ने बचाओ-बचाओ की चीख पुकार करनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी किसी ने डीसीआर को दी। डीसीआर की सूचना पर तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, एसआई जगदीश प्रसाद और एसआई राजेंद्र सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोकने के बाद प्रेमी युगल और युवती के चारों परिजनों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष पाठक का कहना है कि मुकदमा मंगलौर थाने में दर्ज है, लिहाजा मंगलौर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहां की पुलिस के यहां पहुंचने के बाद उक्त सभी लोगों को सौंप दिया जाएगा।