फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The leaking water of the old building exposed the new illegal colony

Nainital News: पुरानी बिल्डिंग के रिसते पानी ने पोल खोली नई अवैध कॉलोनी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The leaking water of the old building exposed the new illegal colony
नैनीताल झील।
नैनीताल। बात हो रही थी पुरानी बिल्डिंग में पानी रिसने की शिकायत की जिसके नवनिर्माण की अनुमति को लेकर दंपति पहुचे। इस बिल्डिंग की पड़ताल के लिए ड्रोन इमेज देखी गई तो आसपास और निर्माण नजर आए। इनकी जानकारी ली गई तो पता चला कि पुरानी बिल्डिंग के आसपास अवैध कॉलोनी बनाई गई है। आयुक्त ने कॉलोनी स्वामी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए पुराने कॉटेज की पड़ताल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन


जिला बोर्ड बैठक में भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग में शाह कॉलोनी निवासी कौशिक दंपती ने निजी कॉटेज को तोड़कर नव निर्माण के लिए आवेदन किया था। कहा कि उनकी छत से पानी रिस रहा है। आयुक्त के आदेश पर दंपती बैठक में पहुंचे। बताया कि वह उन्होंने वर्ष 2022 में यहां लोहे व फैब्रिक से बना लाइट वेट कॉटेज खरीदा। भवन स्वामी ने उन्हें मानचित्र स्वीकृति के साथ पक्का भवन बनाने का आश्वासन दिया। तीन वर्ष में कुछ न होेने पर नव निर्माण के लिए आवेदन किया। जब ड्रोन इमेज में इस भवन की पड़ताल हुई तो इसके समीप अन्य कॉलोनी दिखाई दी। आयुक्त के कहने पर उक्त कॉलोनी को बेचने वाले जीएस खालसा वहां पहुंचे। उन्होंने कॉटेज इन्हें व अन्य लोगों को बेचे जाने की बात स्वीकारी और समीप में एक और लाइट वेट कॉलोनी निर्माण करने का बात स्वीकारी। आयुक्त ने इतने बड़े निर्माण के बावजूद विभाग को जानकारी न होने पर सवाल उठाए। अधिकारियों को कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए कौशिक दंपती के भवन की भी पड़ताल कर रिपोर्ट बनाने को कहा, जिससे भविष्य में मरम्मत अथवा नव निर्माण पर विचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed