फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The last farewell with state honors martyrdom victory

राजकीय सम्मान के साथ शहीद विजय की अंतिम विदाई

Tue, 28 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Tue, 28 Apr 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
The last farewell with state honors martyrdom victory

नागालैंड में शहीद हुए जवान विजय रावत की राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को स्थानीय श्मशान घाट में अंत्येष्टि की गई। विजय को उनके पिता मनवर सिंह रावत और भाई सोहन सिंह रावत ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


ग्राम धर्मपुर औलिया पीरूमदारा निवासी विजय सिंह रावत (32) नागालैंड में 19 असम राइफल्स में हवलदार थे। शनिवार दोपहर 12 बजे नागालैंड के कोहिमा क्षेत्र में नक्सलियों ने उन्हें गोली मार दी। शहीद की पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी नागालैंड में रहते थे। रविवार रात शहीद विजय के पार्थिव शरीर को असम राइफल्स के जवान उनके आवास धर्मपुर औलिया लाए। शहीद विजय की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
विज्ञापन


एसडीएम एसएस जंगपांगी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस मौके पर असम राइफल्स के लांस नायक एमके गुप्ता, पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह रावत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश नैनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आलोक गुसाईं, अरविंद गुसाईं आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed