फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The lake city is being spruced up

Nainital News: संवारी जा रही सरोवर नगरी

Mon, 19 Aug 2024 06:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 19 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
The lake city is being spruced up
नैनीताल। जिला प्रशासन की अभिनव पहल और डीएम वंदना के दिशा-निर्देश पर इन दिनों 5.48 करोड़ रुपये की लागत से नगर के सात चौराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। प्राथमिक चरण में हुए कार्य से ही इसका भव्य स्वरूप नजर आने लगा है। लोनिवि अधिकारियों की ओर से अगले ग्रीष्म सीजन से पूर्व इसे पूर्ण करने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि तल्लीताल डांठ में वर्तमान यातायात डिमार्केशन के बीच के हिस्से को ऊंचा कर झील के किनारे और दूसरी ओर पाथ-वे बनाया जाना है। तल्लीताल और मल्लीताल चौराहे पर मूर्तियों को शिफ्ट कर आकर्षक फव्वारा, पारंपरिक टाइलिंग की योजना है।
विज्ञापन

मल्लीताल में जगमगाती पाल नौका तो जू मार्ग तिराहे पर पेड़ों के बीच आकर्षक भालू नजर आएगा। चौराहों पर लगने वाली मेटल की प्रतिमा और पीछे झील आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसी तर्ज कर कई और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाने हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने बताया कि कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed