फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Irrigation Department has suffered a loss of over Rs 8 crore due to the rain.

Nainital News: बारिश से सिंचाई विभाग को आठ करोड़ से अधिक का नुकसान

Mon, 29 Sep 2025 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The Irrigation Department has suffered a loss of over Rs 8 crore due to the rain.
नैनीताल। मानसून के दौरान इस वर्ष जहां बारिश ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं वहीं विभिन्न विभागों को सड़क, सिंचाई, पेयजल लाइन टूटने, बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने समेत कई नुकसान भी हुए हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग को जिले में लगभग आठ करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। विभाग के मुताबिक नहरें क्षतिग्रस्त होने से लगभग 5.7 करोड़ रुपये, बाढ़ आदि से 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग को बेतालघाट, ओखलकांडा व धारी में अधिक नुकसान हुआ है। अधिशासी अभियंता बृजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में लगभग आठ करोड़ रुपये के नुकसान के सापेक्ष प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों समेत जिला व शासन स्तर पर भेजे गए हैं। लोगों की दिक्कत को देखते हुए विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर तात्कालिक वैकल्पिक उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन


बर्बाद सब्जियों, फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग

पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक प्रमुख भावना ने रविवार को पार्वती प्रेमा साह जगाती विद्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर धारी क्षेत्र में जंगली जानवरों से हो रहो नुकसान की जानकारी दी। कहा कि दिन रात मेहनत करने के बाद भी किसान जंगली सूअरों से फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं। बताया कि बारिश के चलते किसानों की सब्जियां बर्बाद होने से भी किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने सीएम से किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान दयाकिशन, गिरीश चंद्र महतोलिया, हरेंद्र कुमार, देवेंद्र चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed