{"_id":"ab8fdeec936deb81e304e00b90cf29d0","slug":"the-injured-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल महिला को तीन किमी डोली से लेकर पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल महिला को तीन किमी डोली से लेकर पहुंचे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 11 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरस्थ क्षेत्र तो दरकिनार सरोवरनगरी से सटे इलाके भी विकास से कोसो दूर हैं। इन्हीं में एक है देवीधुरा पंचायत, जिसे आज तक सड़क सुविधा भी नहीं मिल सकी। तीन किमी की पगडंडी पर चलकर ग्रामीण सड़क तक पहुंचते हैं। मरीज को सड़क तक लाना सबसे मुश्किल काम है। शुक्रवार को भी ग्रामीण ऐसे ही हालात से दो-चार हुए। पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला को डोली में बैठाकर लाना पड़ा।
विज्ञापन
नैनीताल-हल्द्वानी एनएच पर बल्दियाखान के समीप देवीधुरा पंचायत क्षेत्र में जमीरा, सौलिया, कूण आदि गांव हैं, जिनमें प्रत्येक गांव में आनुपातिक रूप से 40 से 50 परिवार रहते हैं। आज भी इन गांवों में जंगल में पखडंडीनुमा रास्ते हैें। शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे रूपा देवी पत्नी बहादुर सिंह रावत पेड़ से पत्ते काट रही थी।
विज्ञापन
अचानक अनियंत्रित होकर वह गिर गई। घायल महिला को लेकर ग्राम प्रधान हिमांशु पांडे और ग्रामीण डोली में बैठाकर 3 किमी दूर बल्दियाखान मार्ग तक लाए। वहां से हल्द्वानी ले गए। उन्होंने बताया कि गांव में प्राथमिक उपचार की भी सुविधा नहीं है। इस बीच महिला दर्द से कराहती रही, ग्रामीणों के पास ढांढस बंधाने के अलावा कोई चारा नहीं था।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रवीण, रवींद्र रावत, बालम, सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र, बिपिन, चंद्रेश, देवेंद्र आदि ने महिला की मदद की। उन्होंने जिला प्रशासन से गरीब महिला के इलाज के व्यवस्था कराने की मांग की।