{"_id":"69444e09f8cc41ce2404e06a","slug":"the-injured-middle-aged-man-lay-on-the-cold-street-all-night-nainital-news-c-238-1-shld1023-121128-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रातभर ठंडी सड़क क्षेत्र में पड़ा रहा घायल अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रातभर ठंडी सड़क क्षेत्र में पड़ा रहा घायल अधेड़
Fri, 19 Dec 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ठंडी सड़क क्षेत्र में बुधवार रात बेसुध अवस्था में अधेड़ ठंड में पड़ा रहा। सुबह परिजन उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने पैर में फैक्चर और हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
तल्लीताल निवासी 49 वर्षीय चंदन बुधवार रात ठंडी सड़क क्षेत्र से पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गिरे और बेसुध हो गए। परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को वह ठंडी सड़क क्षेत्र में चोटिल व बेसुध अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें आनन-फानन बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में पैर में फैक्चर व हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद