फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Governor inspired children to become self-reliant.

Nainital News: राज्यपाल ने बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Wed, 03 Jun 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 03 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Governor inspired children to become self-reliant.
नैनीताल। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को लोक भवन में एसओएस बालग्राम, भीमताल के बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने राज्यपाल को खुद से बनाई पेंटिंग्स और शुभकामना कार्ड भेंट किए।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। राज्यपाल ने बच्चों से तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में कौशल विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे वे विकसित भारत के निर्माण में भूमिका निभा सकेंगे। राज्यपाल ने एसओएस बालग्राम के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने संस्था को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का वातावरण देने वाला परिवार बताया। राज्यपाल ने कहा कि यह संगठन राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर और सहायक निदेशक आशीष कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed