{"_id":"58b9b8bf4f1c1b8759831dc5","slug":"the-good-news-pg-26-seats-in-medical-colleges-rose","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: मेडिकल कॉलेज में पीजी की 26 सीटें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: मेडिकल कॉलेज में पीजी की 26 सीटें बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पीजी कोर्स के सत्र 2017-18 के लिए सीटों को बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश शासन और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के पास शुक्रवार को पहुंच गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से पीजी कोर्स के लिए सीट बढ़ाने की कोशिश चल रही थी। इस कोशिश पर केंद्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मोहर लगा दी है। मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी डॉ. वीके राव का पत्र निदेशक चिकित्सा शिक्षा व प्रधानाचार्य के पास पहुंचा है।
विज्ञापन
इसमें बताया गया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने सीट बढ़ाने की संस्तुति की थी, उसी के आधार पर फैसला लिया गया है। इसमें मेडिसिन विभाग (एमडी) की मौजूदा तीन सीटों को बढ़ाकर 12 कर दिया गया है।
विज्ञापन
सर्जरी विभाग (एमएस) में चार सीटों को बढ़ाकर नौ कर दिया गया है। बाल रोग में (एमडी) मौजूदा दो सीटों को बढ़ाकर छह कर दिया गया है। नेत्र रोग विभाग (एमएस) में दो से तीन सीटें, ईएनटी विभाग में दो से बढ़ाकर चार सीटें कर दी गई हैं।
एनस्थीसिया विभाग में चार सीटें थी, इस विभाग में पांच सीटों को बढ़ाते हुए नौ कर दिया गया है। इस तरह छह विभागों में 26 सीटें बढ़ गई हैं। इस संबंध में राज्य सरकार को भी निदेशित किया गया है, वह मौजूदा सीटों को देखते हुए फैकल्टी और बजट की व्यवस्था को सुनिश्चित करेगी।
बढ़ी हुई सीटों में 50 प्रतिशत सीटों पर ऑल इंडिया कोटा लागू होगा। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भी सीटों को बढ़ने की संभावना है। मौजूदा समय में सीटों की संख्या 65 हो गई है।