{"_id":"5a68f1964f1c1b81268b6414","slug":"the-first-time-you-see-the-snowfall-is-something-else","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहली बार बर्फबारी देखने का आनंद ही कुछ और है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार बर्फबारी देखने का आनंद ही कुछ और है
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मुक्तेश्वर में बर्फवारी से सड़के भी बर्फ से घिर गई ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी झील से लेकर हिमालय दर्शन तक पर्यटक एक दूसरे पर बर्फ के गोले बरसाते देखे गए। बर्फ पर्यटकों के लिए कौतूहल का विषय रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। ज्यादातर पर्यटकों ने पहली बार बर्फ देखी।
विज्ञापन
लंबे समय से लोगों को बर्फ गिरने का इंतजार था। मंगलवार को तमाम लोग तो इसी उम्मीद में नैनीताल आए हुए थे। मंगलवार शाम को सभी की उम्मीद उस पल बढ़ गई जब हवाएं सर्द होकर ठहरी गईं। देर रात तक तमाम लोग छतों, घर और होटलों के बाहर बर्फबारी का इंतजार करते रहे, लेकिन 12 बजे तक बर्फबारी नहीं हुई। सुबह उनकी आंखें खुली तो चारों ओर बर्फ ही बर्फ देख कर उनका मन प्रफुल्लित हो उठा। पार्क में चारों तरफ बिछी बर्फ ने लोगों को अपनी ओर खींच लिया। गर्म कपड़ों से ढके लोगों ने बर्फ के गोले बनाए और एक दूसरे पर बरसाना शुुरू कर दिया। कोई 30 मिनट तक बर्फ में खेला तो कोई एक घंटा। कुछ ऐसे लोग भी थे, जो खुद तो नहीं खेले, लेकिन उन्होंने घंटों खड़े होकर बर्फ से खेल रहे लोगों को देखा। पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बर्फ से खेलने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
सेल्फी विद बर्फ का रहा क्रेज
लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज सेल्फी विद बर्फ और वीडियो कॉलिंग का रहा। कोलकाता से पहुंचे जितेश सिन्हा और उनकी पत्नी मधुबाला सिन्हा बर्फ में सेल्फी लेते और परिजनों को वीडियो कॉलिंग करते देखे गए। मेरठ से पहुंचे अरविंद कुमार चौधरी और उनकी पत्नी रिनीसा बर्फ में खेलते रहे। लखनऊ के अमित कुमार और मोहित यादव ने बताया कि लंबे समय से वह बर्फ देखने को उत्सुक थे, आज उनकी इच्छा पूरी हुई। दोनों ने बताया कि वह पहली बार नैनीताल आए हैं और बर्फ देखकर काफी खुश हैं। यह उनके जीवन का यादगार पल है। गुजरात के सूरत से यहां पहुंचे कमलेश पटेल और यहीं के नरोत्तम भाई ने बताया कि वह दूसरी बार नैनीताल आए हैं, लेकिन उन्होंने बर्फ पहली बार देखी है।
विज्ञापन
बच्चे भी खेलते रहे बर्फ में
बर्फ से खेलने वालों में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी शामिल रहे। सिर से पैर तक गर्म कपड़ों से ढके बच्चे बर्फ में खेलते देखे गए। कुछ बच्चों ने बर्फ से गुड्डा-गुड़िया बनाए तो कुछ एक दूसरे को बर्फ से बने गोले मारते देखे गए।
पशु और पक्षियों पर भी पड़ा असर
इंसानों के साथ-साथ पशु और पक्षियों पर भी बर्फ का असर देखा गया। पक्षी सर्दी के कारण सहमे देखे गए। विभिन्न स्थानों पर कुत्ते बर्फ में भागते-दौड़ते कौतुहल का विषय रहे। तमाम लोग सुबह कुत्तों को टहलाने के लिए निकले तो कुत्ते बर्फ से खेलने लगे।