फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The fight of BJP Mandal President and General Secretary did not stop

नहीं थमी ऊाजपा अध्यक्ष और महामंत्री की रार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The fight of BJP Mandal President and General Secretary did not stop
लालकुआं। भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के बीच घमासान जारी है। महामंत्री की तहरीर पर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब मंडल अध्यक्ष ने भी महामंत्री के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

बिंदुखत्ता में दोनों भाजपा नेताओं के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी मामला शांत नहीं हो पाया है। मंडल महामंत्री मनोज बसनायत की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहीद स्मारक बिंदुखत्ता में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी और महामंत्री मनोज बसनायत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। महामंत्री मनोज बसनायत का आरोप है कि दीपक जोशी ने उनके साथ गालीगलौज, मारपीट की। उन्होंने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। इधर, लालकुआं नगर के भाजपाइयों ने समझौते का काफी प्रयास किया लेकिन वह भी विफल रहे। राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में यह पहला मामला है जब किसी सत्ता पक्ष के मंडल महामंत्री ने मंडल अध्यक्ष खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को मंडल अध्यक्ष ने भी मंडल महामंत्री के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed