{"_id":"597d02fd4f1c1bf8358b467d","slug":"the-father-of-a-junkie-schoolgirl-said-should-not-such-a-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी छात्रा के पिता ने कहा, नहीं चाहिए ऐसी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी छात्रा के पिता ने कहा, नहीं चाहिए ऐसी बेटी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Sun, 30 Jul 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे
- फोटो : फाइल फोटो
रोडवेज परिसर में स्मैक पीते पकड़ी गई इंटर की छात्रा को उसके पिता ने घर में रखने से इन्कार कर दिया है। उनका कहना है कि वह दो बार स्मैक पीते पकड़ी गई है। अक्सर घर से भाग जाती है। इसके बाद पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि छात्रा के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला पुलिस की टीम ने शुक्रवार को उसे रोडवेज से पकड़ लिया था। शुक्रवार की रात ही पुलिस ने उसके पिता को बुलाया और घर ले जाने की सलाह दी, लेकिन पिता ने बेटी को रखने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उनका तर्क था कि बेटी अक्सर घर से भाग जाती है। ऐसे हालत में किस प्रकार वह अन्य बच्चों का पालन पोषण करेगा। पुलिस भी छात्रा की रखवाली को लेकर रात भर परेशान रही। महिला पुलिसकर्मी भी डर रही थीं कि छात्रा कभी भी चकमा देकर भाग सकती है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने इस मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्लूसी) से संपर्क किया। संस्था के पदाधिकारियों ने उसे नारी निकेतन में रखने सलाह दी। बता दें कि पुलिस ने पिछले सप्ताह एक ऑटो में उसे युवकों के साथ स्मैक पीते हुए पकड़ लिया था। हिदायत देकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया था।