{"_id":"5f5fca6c8ebc3e51e140eb42","slug":"the-family-reached-kotwali-after-taking-the-body-of-the-child-demanding-a-case-against-the-doctor-ramnagar-news-hld396961552","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन, डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन, डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
रामनगर कोतवाली में शव लेकर पहुंचे परिजन।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। निजी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर परिजन सोमवार को बच्चे का शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने तीन दिन के भीतर आरोपी डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर किया गया।
शनिवार सुबह शांतिकुंज पीरूमदारा निवासी बाला दत्त पोखरियाल के 11 वर्षीय बेटे कृष्णा को पेट में दर्द होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर उसे काशीपुर रेफर किया गया। इस बीच अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने रामनगर में पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने की भी मांग करने लगे, इस कारण रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी की गई।
दोपहर बाद परिजन शव लेकर रामनगर कोतवाली पहुंचे, जहां पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने परिजनों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय होती है, लिहाजा जांच रिपोर्ट का इंतजार करें। परिजनों ने कोतवाल रवि सैनी को बताया कि अस्पताल की ओर से उन पर जबरन समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कोतवाल के समझाने के बाद परिजन लौट गए और देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया।