फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The family raged on the death of the elderly, reached the police station with the dead body

बुजुर्ग की मौत पर भड़के परिजन, शव लेकर थाने पहुंचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
The family raged on the death of the elderly, reached the police station with the dead body
हल्द्वानी रोड एक्सीडेंट में मरे खुशाल सिंह का फाइल फोटो । अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत के बाद चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन भडक गए और वह अस्पताल से शव लेकर सीधे मुखानी थाने पहुंच गए। बोले कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो परिजन शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन

मंगला विहार आरटीओ रोड निवासी खुशाल सिंह (66) मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले कुंजनपुर गंगौलीहाट के निवासी थे। 22 नवंबर को तड़के साढ़े चार बजे बुजुर्ग खुशाल सिंह टहलने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर स्थित कांप्लेक्स के पास किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है। स्थानीय लोगों ने घायल को एसटीएच भेजा। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने भोजीपुरा बरेली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में कार टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन 20 दिन बाद भी चालक को नहीं पकड़ा। इस पर परिजन शनिवार को अस्पताल से शव लेकर मुखानी थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी चालक नहीं पकड़ा जाता तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में थानाध्यक्ष का पद संभाला है। इस मामले में वह शीघ्र कार्रवाई करेंगे। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। खुशाल सिंह की एक बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed