फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The event

दृढ़ इच्छाशक्ति और ईमानदारी से मिलेगी सफलता : जोशी

Sun, 01 Mar 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 01 Mar 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
The event

भारतीय नौ सेना से अवकाश प्राप्त एडमिरल डीके जोशी ने कहा वेदों में शिक्षा को सर्वोपरी माना है और गुरु को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है। इसलिए शिक्षा के मंदिर को हमेशा पूजा जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें तो सफलता कदम चूमेगी।

विज्ञापन


श्री जोशी शनिवार को शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज में पूर्व छात्र मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र सिंह रौतेला ने विद्यालय के इतिहास की देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे विद्यालय के पूर्व छात्रों के बारे में बताया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर सेवानिवृत्त डीआईजी (आईबी) विनोद कुमार जोशी, कर्नल डीडी पाठक, कर्नल केएस सांगु़ड़ी, पूर्व आईएएस तारकेंद्र वैष्णव, अपर निदेशक माध्यमिक सुषमा सिंह, बेसिक वंदना गर्ब्याल, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पपनै, तारा चंद्र त्रिपाठी, ब्रिगेडियर जी लोशाली, सीएमओ एलएम उप्रेती, प्रो.केबी मेलकानी, प्रो.अजय रावत, राजीव लोचन साह, डा.गिरीश रंजन तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले नेक इंसान बनना
कार्यक्रम में विद्यालय कुलगीत सबसे पहले नेक इंसान बनना.. खासा आकर्षण रहा। हेमंत बिष्ट द्वारा लिखित गीत को सभी ने सराहा तथा छात्रों के साथ सुर में सुर मिलाकार इसे गाया भी।

14 को छात्र्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति
नैनीताल। समारोह में चारू चंद्र पांडे छात्रवृत्ति के तहत जीआईसी के गौरव रौतेला, कमल सिंह, दीपक थापा, हर्षित, पंकज बोरा, अमित मेहता, गौरव जोशी व जीजीआईसी की सोनिया पांडे, योगिता, मीनाक्षी, स्वाति, रीता, योगेश्वरी को 7200-7200 रुपए दिए गए। इसके अलावा दिल्ली में 26 जनवरी की मुख्य परेड में प्रतिभाग करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया।


शिक्षा सुधार का संकल्प
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पूर्व छात्रों ने संकल्प लिया कि वह विद्यालय के शिक्षा स्तर सुधार के लिए हर स्तर पर मदद करेंगे। इसमें तारा चंद्र त्रिपाठी को अध्यक्ष और प्रधानाचार्य श्री रौतेला को सचिव बनाया गया। तय किया गया कि पूर्व छात्र एसोसिएशन की साइट नेट में डालकर इसे सुदृढ़ व प्रभावी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed