{"_id":"69d7f5f1a196d51edb093334","slug":"the-evaluation-of-answer-sheets-has-reached-its-final-stage-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-5507-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अंतिम चरण में पहुंचा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अंतिम चरण में पहुंचा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकतर केंद्रों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। शेष केंद्रों में यह शुक्रवार तक संपन्न हो जाएगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों पर 27 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू की गई थी। इस वर्ष कुल 11.8 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। इनमें 6.7 लाख हाईस्कूल की और 5.1 लाख इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं शामिल हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतर केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। पिछले वर्ष चार अप्रैल को मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद 19 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार भी जल्द परिणाम जारी करने का प्रयास है।