फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The equipment purchased for the laboratory did not reach the schools, Kumaon commissioner set up an inquiry

Nainital News: प्रयोगशाला के लिए खरीदे उपकरण विद्यालयों में पहुंचे ही नहीं, कुमाऊं कमिश्नर ने बैठाई जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
The equipment purchased for the laboratory did not reach the schools, Kumaon commissioner set up an inquiry
हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रयोगशाला के लिए जिला योजना से खरीदे गए उपकरण विद्यालयों में पहुंचे ही नहीं। जिन विद्यालयों में उपकरण पहुंचे, उनकी गुणवत्ता भी खराब पाई गई। इतना ही नहीं, उपकरण पहुंचने से पहले ही इनका भुगतान भी कर दिया। कमिश्नर दीपक रावत ने मामले में तीन सदस्यीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर को शिकायत मिली थी कि जिला योजना से 10 राजकीय इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला उपकरण खरीदे गए जो कई स्कूलों में पहुंचे ही नहीं। कुछ कॉलेजों में उपकरण पहुंचे, लेकिन वे गुणवत्ता युक्त नहीं थे। कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि चाफी एवं मौना इंटर कॉलेजों में तत्काल जांच करवाई गई। पता चला कि सामग्री इंटर काॅलेजों में पहुंची ही नहीं। सामग्री पहुंचने से पहले ही भुगतान कर दिया गया। प्राप्ति रसीद पर हस्ताक्षर भी एक ही दिनांक के पाए गए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि प्रधान सहायक की ओर से संतोषजनक जवाब नही मिलने पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर, मुख्य कोषाधिकारी एवं एडी शिक्षा को जांच कमेटी में नामित कर दिया है। कमेटी को एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कमिश्नर रावत ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed