फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The elephants did not come to take on the tigress seen with the cubs near the village of Mantera

टेड़ा गांव के पास शावकों संग दिखी बाघिन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
The elephants did not come to take on the tigress seen with the cubs near the village of Mantera
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी मार्ग पर इन दिनों बाघिन अपने शावकों के साथ दिखाई दे रही है। टेड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाघिन फिर तीन शावकों के साथ दिखाई दी। बाघिन की मौजूदगी के चलते वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

तीन शावकों के साथ बाघिन कोसी बैराज, टेड़ा, तिलमठ मंदिर समेत आसपास के क्षेत्र में घूम रही हैं। बृहस्पतिवार देर शाम एक ग्रामीण ने बाघिन और तीन शावकों को देखकर वन कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन कुछ ही देर बाद बाघिन शावकों के साथ जंगल में चली गई। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी एक बाघिन अपने शावकों के साथ दिखी थी, जो बांगाझाला की ओर चली गई। बताया कि अब जो बाघिन घूम रही है, उसके शावक दो से तीन माह के हैं।
विज्ञापन

कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि टेड़ा क्षेत्र में बाघिन अपने शावको के साथ घूम रही है। वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे है और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरखाल के पास हाईवे पर हाथी ने रोका यातायात
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 309 पर सुंदरखाल के पास पनोद नाले से निकलकर एक हाथी सड़क पर आ गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर हाथी सड़क पर आ गया, जिसके बाद करीब दस मिनट तक वह सड़क पर ही खड़ा रहा। बताया कि सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने किसी तरह हाथी को जंगल में भगाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed