फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The drainage of Raksia drain will be done in the forest.

Nainital News: रकसिया नाले की निकासी जंगल में होगी, यूयूएसडीए ने 30 करोड़ की बनाई डीपीआर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
The drainage of Raksia drain will be done in the forest.
हल्द्वानी आपदा प्रभावितों से मिलती डीएम वंदना एवं मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला।        सूच
हल्द्वानी। उत्तराखंड स्टेट अर्बन डेवलपमेन्ट एजेंसी (यूयूएसडीए) ने रकसिया नाले की निकासी की योजना बना दी है। इस योजना में 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डेढ़ किलोमीटर भूमिगत नहर बनाई जाएगी। फेज एक और दो के लिए 100 किलोमीटर ड्रेनेज बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम को एडीबी से 2200 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट से शहर के ड्रेनेज पर भी काम होना है। यूयूएसडीए ने फेज एक ओर फेेज दो के लिए 100 किलोमीटर ड्रेनेज का प्लान बना था। इसे शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके टेंडर भी जारी हो गए हैं। तीन महीने बाद ड्रेेनेज पर काम शुरू हो सकता है। फेज एक और दो में वार्ड 34, 35, 36,48,49 और वार्ड 50 से 59 तक ड्रेनेज का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर मुख्य मार्गो को लेकर भी यूयूएसडीए प्रस्ताव बना रहा है। इसमें वॉकवे के पास ड्रेनेज को तिकोनिया होते हुए रेलवे क्रासिंग से गौला में ले जाया जाएगा। उधर मुख्य सड़क नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड और रामपुर रोड का ड्रेनेज प्लान बनाया जा रहा है। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि जल्द ही हल्द्वानी में बारिश के पानी से हो रहे जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल से डीएम कार्यालय में दबी है रकसिया से सिल्ट निकालने की फाइल

हल्द्वानी। रकसिया नाले की सफाई की फाइल डीएम कार्यालय में पांच साल से दबी है। नगर निगम नाले की सफाई को लेकर कई बार डीएम कार्यालय को रिमाइंडर भेज चुका है। इसके बाद भी नाला साफ नहीं हो पाया। नाला मलबे से भरा हुआ है। नाले की सफाई हो जाती तो आज हजारों लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
नगर निगम पांच साल से लगातार रकसिया की सफाई कराने की मांग कर रहा है। पूर्व नगर आयुक्त चंद सिंह मर्तोलिया ने नाले की सफाई का प्रस्ताव बनाया था। प्रस्ताव में था कि नाले का मलबा निकालकर बेच दिया जाए। इससे निगम को आय भी होगी। साथ ही नाला भी साफ हो जाएगा। तत्कालीन डीएम ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद भी दो बार और प्रस्ताव भेजे गए।

वर्तमान नगर आयुक्त ने भी प्रस्ताव भेजा। इसके बाद भी रकसिया नाले की सफाई नहीं हुई। रकसिया नाले के किनारे रहने वाले लोगों का आरोप है कि रकसिया नाले में पहले से ही गाद भरी हुई है। गाद के कारण नाला भर गया है। निगम या प्रशासन पहले ही नाले को साफ करा देता तो आज यह दिन न देखना पड़ता।

नगर निगम डीएम को अब तक कई बार रिमाइंडर भेज चुका है। इसके बाद भी डीएम ने इसकी अनुमति नहीं दी। अनुमति नहीं मिलने के कारण नाले की सफाई नहीं हो पाई। नाला ओवरफ्लो होने से कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed