{"_id":"6514922f9f97f071e706a0c8","slug":"the-department-was-able-to-build-five-kilometers-of-road-as-against-70-kilometers-nainital-news-c-97-1-hld1029-5648-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 70 किलोमीटर के सापेक्ष पांच किमी सड़क बना पाया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 70 किलोमीटर के सापेक्ष पांच किमी सड़क बना पाया विभाग
Thu, 28 Sep 2023 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पीएमजीएसवाई जिले में 69.3 किलोमीटर वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष सात महीने में केवल पांच किलोमीटर सड़क बना सका है। सड़क निर्माण की धीमी गति के कारण विभाग को डी श्रेणी दी गई है। ऐसे में सड़कों के तय समय में निर्माण पर सवाल उठने लगे हैं।
डीएम जिला कार्यालय सभागार में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत पीएमजीएसवाई के लक्ष्य के सापेक्ष निर्मित सड़कों की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तीनों डिविजनों के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है। कहा कि भौतिक प्रगति में तेजी के लिए विभाग ठोस कार्ययोजना बनाकर हर दिन का लक्ष्य तय कर उसके अनुरूप कार्य करें। ज्योलीकोट डिविजन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि तीनों डिविजनों की ओर से वार्षिक लक्ष्य 69.3 किलोमीटर के सापेक्ष अगस्त तक 4.95 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। इस अल्प प्रगति के कारण विभाग को डी श्रेणी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम व भविष्य में होने वाले चुनावों में कार्मिकों की ड्यूटी लगने से कार्य प्रभावित हो सकता है लिहाजा अभी से नवंबर तक ए श्रेणी अर्जित करें। बैठक में अधिशासी अभियंता (ज्योलीकोट) मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता (काठगोदाम) मीना भट्ट, अपर संख्याधिकारी कमल सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
जिले की दो ग्रामीण सड़कें 17 दिन से बंद
नैनीताल। जिले की दो ग्रामीण सड़कें पिछले 15 दिन से अधिक समय से बंद हैं और अगले कुछ दिनों तक इन दोनों सड़कों के खुलने की उम्मीद नहीं है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते लगभग 32 किलोमीटर लंबी फतेहपुर-बेल बसानी और काठगोदाम से जाने वाली मल्यूटी रोड दस सितंबर को बंद हुई थी जो अभी तक नहीं खुल सकी हैं। यह दोनों सड़कें पीएमजीएसवाई काठगोदाम के अंतर्गत आती हैं। फतेहपुर-बेल बसानी रोड के बंद होने से पापड़ी, बोहरागांव, कोट, बाना, मौना, लेचूसानी व बेल गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मल्यूटी सड़क के बंद होने से मल्यूटी गांव के लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि देवीधूरा बसानी रोड 15 दिन और मल्यूटी सड़क को दो-तीन दिन में खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
भीमताल से खुटानी मार्ग पर ठप रही आवाजाही, आज भी नहीं चलेंगे वाहन
भीमताल (नैनीताल)। रानीबाग से भीमताल होते हुए भवाली तक सड़क पर डामरीकरण कार्य के चलते बुधवार को भीमताल से भवाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं होने से यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीमताल, कैंची, भवाली घूमने आने वाले सैलानियों को दोबारा रानीबाग लौटकर ज्योलीकोट होते हुए भवाली की ओर जाना पड़ा। वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, धारचूला जाने वाले यात्रियों को खुटानी से धानाचूली होते हुए भेजा गया। नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रानीबाग से भवाली तक डामरीकरण होने के चलते खुटानी से भवाली तक वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। बृहस्पतिवार को भी डामरीकरण के चलते मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों और यात्रियों से काठगोदाम से ज्योलीकोट-भवाली होते हुए आवाजाही करने की अपील की है।