फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the department remained careless for three years After temporary construction in Gaula bridge haldwani

नुकसान: तो एप्रोच रोड बहने का इंतजार कर रहा था NHAI, गौला पुल के अस्थायी निर्माण के बाद विभाग बना रहा लापरवाह

Tue, 17 Sep 2024 09:58 AM IST
हीरा मेहरा राघव तिवारी, संवाद
राघव तिवारी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Sep 2024 09:58 AM IST
सार

गौला नदी में बीते दिनों आए उफान से पुल की एप्रोच रोड बह गई। मौजूदा हालात के लिए कहीं न कहीं एनएचएआई भी कम जिम्मेदार नहीं है। तीन साल पहले ऐसी ही आपदा में यही एप्रोच सड़क बही थी, तब एनएचएआई ने अस्थायी समाधान कर सड़क बना दी। 

विज्ञापन
the department remained careless for three years After temporary construction in Gaula bridge haldwani
गौला नदी द्वारा चोरगलिया रोड पर लगातार कटान हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौला नदी में बीते दिनों आए उफान से पुल की एप्रोच रोड (संपर्क मार्ग) बह गई पर मौजूदा हालात के लिए कहीं न कहीं एनएचएआई भी कम जिम्मेदार नहीं है। तीन साल पहले ऐसी ही आपदा में यही एप्रोच सड़क बही थी, तब एनएचएआई ने अस्थायी समाधान कर सड़क बना दी। तीन साल तक एनएचएआई ने स्थायी सुरक्षा कार्यों के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन

दरअसल, अक्तूबर 2021 में गौला नदी के रौद्र रूप से गौला पुल की एप्रोच रोड बह गई थी। तब एनएचएआई ने अस्थायी कार्य कर सड़क निर्माण कर पुल पर यातायात शुरू कर दिया था। इसमें तकरीबन नौ करोड़ का खर्चा आया था। तीन साल बाद 14 सितंबर को फिर एप्रोच रोड बह गई। इस बार फिर गौला नदी के बहाव से हो रहे नुकसान को रोकने के लिए स्थायी समाधान की बात हो रही है। बता दें कि इसी माह नदी के प्रोटेक्शन वर्क के लिए 28 करोड़ रुपये के कार्यों के लिए टेंडर जारी किया था। पर काम शुरू होने से पहले एप्रोच सड़क बह गई।

विज्ञापन

अप्रैल 2021 में इस पुल और सड़क की जिम्मेदारी हमें मिली है। तब आपदा के बाद हमने यातायात शुरू करने के लिए एप्रोच सड़क बनाई थी। यह स्थायी निर्माण था। परंतु नदी को चैनलाइज करने का स्थायी कार्य हमें करना था। परंतु किन्हीं कारणों से यह काम नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास मित्तल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

नदी को चैनलाइज का काम हुआ शुरू
सोमवार को जलस्तर कम होने पर गौला नदी को चैनलाइज करने के लिए चार पोकलेन नदी में उतारीं गईं। इसमें से दो मशीन लोनिवि और दो मशीनें एनएचएआई की रहीं। नदी को चैनलाइज करने के बाद ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा। चैनलाइज करने में करीब तीन दिन का समय लग सकता है।

टेंडर पर टेंडर और करोड़ों का खेल
साल 2008 में गौला पुल बहने के बाद वुडहिल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने साढ़े 19 करोड़ की लागत से नया पुल बनाया था जो साल 2013 में तैयार हुआ था। इसके बाद 19 अक्तूबर 2021 में पुल की एप्रोच सड़क बह गई। तब इसे दुरुस्त करने में नौ करोड़ रुपये का खर्च आया था।

चोरगलिया सड़क के निरीक्षण के लिए कल आएगी पंतनगर की टीम
गौला नदी के उफान पर आने के बाद चोरगलिया सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है। चोरगलिया क्रॉसिंग से गौला पुल की तरफ जाने वाली इस सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि इसे दुरुस्त करने में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा आएगा। वहीं विशेषज्ञों की राय के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया था। उन्होंने निरीक्षण के लिए बुधवार का समय दिया है। टीम में विवि के सिविल इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। इनकी राय के अनुसार स्टीमेट में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed