{"_id":"695195e944f5c22be9062e9c","slug":"the-delegate-system-will-be-abolished-in-provincial-and-divisional-elections-haldwani-news-c-337-1-shld1032-128685-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रांतीय और मंडल के चुनाव में डेलीगेट व्यवस्था खत्म होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रांतीय और मंडल के चुनाव में डेलीगेट व्यवस्था खत्म होगी
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ में प्रांतीय और मंडल के चुनाव में डेलीगेट व्यवस्था को खत्म करने और सभी को वोट देने के अधिकार पर अंतिम सहमति बनने की ओर अग्रसर है। देहरादून में सबको वोट देने के अधिकार की नियमावली बनाने की तैयारी हो रही है।
भगवानपुर में बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक में प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट ने बताया कि संगठन पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार 29 दिसंबर को निदेशक विद्यालयी शिक्षा के साथ बैठक करने जा रहा है। तय है कि आगे आने वाले प्रांत के चुनाव में डेलीगेट व्यवस्था खत्म हो जाएगी। बताया कि प्रांतीय स्तर पर शिक्षकों की जितनी भी समस्याएं लंबित हैं उनका धीरे-धीरे निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। मुख्य विषय पदोन्नति है और पदोन्नति निश्चित रूप से जल्द ही करने का प्रयास किया जा रहा है। वहां पूर्व मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं मंडल डाॅ. गोकुल मर्तोलिया, जिलाध्यक्ष गिरीश चंद जोशी, उपाध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी, पूर्व मंडलीय संरक्षक डॉ. हेम जोशी के अलावा राजेंद्र बर्गली, हरीश पाठक आदि थे।