{"_id":"576ec3d24f1c1be763b48c14","slug":"the-death-of-the-innocent-from-falling-into-the-tank-the-family-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में गिरने से मासूम की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक में गिरने से मासूम की मौत, परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखलकांडा ब्लाक के पटरानी ग्रामसभा में शनिवार की दोपहर सात साल के बच्चे की पानी के टैंक (हौज) में गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दे दी है।
विकास खंड के कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख डिगर सिंह मेवाड़ी ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब पटरानी ग्रामसभा के तोक म्यूड़ी निवासी देव सिंह बिष्ट अपनी पत्नी और सात साल के बेटे दिनेश बिष्ट को साथ लेकर घर के पास ही खेत में काम करने गए थे। इसी बीच बरसात होने लगी जिस पर देव सिंह ने अपने बेटे दिनेश बिष्ट को घर जाने के लिए कहा। बताया जाता है कि खेत से घर की ओर जाते वक्त दिनेश का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर रास्ते के ठीक नीचे स्थित पानी के खुले टैंक में जा गिरा।
जिससे टैंक में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कनिष्ठ प्रमुख मेवाड़ी ने बताया कि दिनेश गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। उक्त हादसा पीड़ित के घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुआ। कनिष्ठ प्रमुख मेवाड़ी ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।