{"_id":"60db77b18ebc3ebb484569c9","slug":"the-dead-body-was-thrown-after-killing-the-taxi-driver-came-from-dehradun-to-nainital-booking-the-killers-fled-with-the-car-paper-and-mobile-haldwani-news-hld4294836116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक की हत्या कर फेंका गया था शव, देहरादून से नैनीताल बुकिंग में आया था, गाड़ी, कागज और मोबाइल लेकर भाग गए हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक की हत्या कर फेंका गया था शव, देहरादून से नैनीताल बुकिंग में आया था, गाड़ी, कागज और मोबाइल लेकर भाग गए हत्यारे
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के हिम्मतपुर ब्लॉक में झाड़ियों में मिले शव की शिनाख्त देहरादून के टैक्सी चालक के रूप में हुई है। वह नैनीताल बुकिंग लेकर आया था। उसके बेटे का आरोप है कि उसकी गाड़ी, कागज और मोबाइल लूटकर हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, लूट के अलावा साक्ष्य छुपाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि सोमवार को मिले शव की शिनाख्त बी-74 रिस्पना नगर थाना नेहरू कालोनी, देहरादून निवासी उमेर राही ने अपने पिता सलीम अहमद के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता टैक्सी चलाने का काम करते थे। 27 जून को देवभूमि कैब के अरशद खान ने पिता को नैनीताल की तीन दिन के लिए टैक्सी बुक करके अज्ञात लोगों के साथ भेजा था। उसका आरोप है कि उसी दिन रात दो बजे अज्ञात व्यक्ति ने अरशद खान के व्हाट्सएप नंबर से उसके पिता की फोटो भेज कर लिखा कि यह अभी सो रहे हैं उन्हें नींद आ रही है। इसके बाद रात 2:30 बजे उस अज्ञात व्यक्ति और उसके पिता का फोन बंद हो गया था। उसका कहना है कि दोपहर तक जब पिता का फोन बंद रहा तो उसने नेहरू कॉलोनी थाने में जाकर फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस कराई। लोकेशन कालाढूंगी की निकली।
उसका कहना है कि शाम को नेहरू कॉलोनी थाने से पता चला कि रामनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है। रामनगर थाने से भेजी गई फोटो की शिनाख्त उसने अपने पिता के रूप में की। उमेर राही का आरोप है कि उसके पिता की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका गया है और हत्यारे गाड़ी, कागज और मोबाइल फोन लेकर भाग गए हैं। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।