{"_id":"5877c60c4f1c1b1729bab421","slug":"the-council-called-on-the-secretary-of-state-schooling","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी से मुलाकात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी से मुलाकात की
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रामनगर। राजकीय शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुुमाऊं मंडल मंत्री डा. कन्नू जोशी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एमपी इंटर कालेज से मूल्यांकन केंद्र हटाकर राजकीय इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाने तथा सल्ट विकासखंड में संकलन केंद्र स्थापित करने, कक्ष निरीक्षक ड्यूटी विषय भौगोलिक परिस्थितियों वाले विद्यालयों में विकासखंड से बाहर लगाने, कृपांक का लाभ शिक्षकों को भी देने, मूल्यांकन केंद्र में मूलभूत भौतिक सुविधा देने, परीक्षक ड्यूटी इच्छित स्थान पर ही लगाने संबंधी वार्ता की गई। इस दौरान संयुक्त सचिव बीएमएस रावत, मंडलीय मंत्री कन्नू जोशी, विवेक पांडे, दिनेश जोशी, नंदन बिष्ट, योगेश चंद्र जोशी, अनिल कड़ाकोटी, सुरेश आर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन