{"_id":"582385f34f1c1bf77eb39e1c","slug":"the-congress-will-take-the-political-temperature-nd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का सियासी तापमान फिर बढ़ाएंगे एनडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का सियासी तापमान फिर बढ़ाएंगे एनडी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
नारायण दत्त तिवारी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी और उनके बेटे रोहित शेखर अब कांग्रेस के सियासी तापमान को एक बार फिर से बढ़ाने जा रहे हैं। तिवारी और रोहित शेखर ने 12 नवंबर को दमुवाढूंगा बचाओ संघर्ष समिति की महापंचायत में शामिल होने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
खासे वोट बैंक के चलते दमुवाढूंगा भूमि के मालिकाना हक का मामला कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासत का सबब बना हु़आ है। तिवारी का यह कदम कांग्रेस के विरोध में एक कदम आगे बढ़ाने के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
तिवारी 18 अक्तूबर को अपने जन्मदिन पर हल्द्वानी पहुंचे थे तो अपनी राजनीतिक विरासत को लेकर कांग्रेस का सियासी तापमान बढ़ा गए थे। रोहित शेखर ने साफ कहा था कि कांग्रेस उनकी उपेक्षा कर रही है और वे किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी में सपा के सियासी समीकरण गड़बड़ाने के बाद तिवारी हल्द्वानी से यूपी चले गए थे। बुधवार को एनडी अपने बेटे रेाहित शेखर के साथ देर रात हल्द्वानी पहुंचे। सर्किट हाउस में दमुवाढूंगा बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक हरीश रावत, मुकेश भट्ट, संतोष कबड़वाल आदि ने तिवारी के साथ मुलाकात की।
हरीश रावत ने बताया कि 12 नंवबर को दमुवाढूंगा के अंबेडकर पार्क में प्रस्तावित महापंचायत में एनडी और रोहित शेखर शामिल होंगे। दमुवाढूंगा बचाओ संघर्ष समिति की मांग है कि दमुवाढूंगा के लोगों को भूमि का मालिकाना हक दिया जाए।
पहले दमुवाढूंगा की भूमि पर वन विभाग का दावा था। दिसंबर 2015 में शासन ने 573 एकड़ भूमि आरक्षित वन भूमि से बाहर कर दिया था। अब भूमि बंदोबस्त की कार्रवाई जारी है। संघर्ष समिति के इस आंदोलन में पिछली बार भाजपा की हल्द्वानी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रही रेनू अधिकारी की खासी सक्रियता है।
बीते दिनों निकाले गए जुलूसों में रेनू शामिल भी हुई। ऐसे में एनडी का महापंचायत में जाना भी कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।