फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The condition of democracy in the state is worrying: Harish Rawat

प्रदेश में लोकतंत्र की हालत चिन्ताजनक : हरीश रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The condition of democracy in the state is worrying: Harish Rawat
किच्छा में पत्रकारों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। संवाद - फोटो : KITCHHA
किच्छा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हालत चिंताजनक है। भाजपा शासन में राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों की जिंदगी असुरक्षित है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। सरकारी तौर पर अराजकता फैलाई जा रही है। पुलिस को इशारों पर नचाया जा रहा है।
विज्ञापन

हरीश रावत बृहस्पतिवार को विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किच्छा के कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी को जान से मारने का प्रयास किया गया, उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोप लगाया कि अब पुलिस उस केस को जानबूझकर हलका कर रही है ताकि अपराधियों को इसका लाभ मिल जाए।
विज्ञापन

प्रदेश में जगह-जगह राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ बदले की भावना से व्यवहार किया जा रहा है। इसकी लड़ाई स्थानीय स्तर से लेकर देहरादून और सीएम आवास तक लड़ी जाएगी। इसे लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि लोकतंत्र में अगर सशक्त विपक्ष नहीं हो तो सत्ता निरंकुश हो जाती है। चंपावत न्याय की धरती है। लोकतंत्र की रक्षा के लिये चंपावत में गोलू देवता के दरबार में अर्जी लगाई जाएगी। आगामी उपचुनाव लोकतंत्र की रक्षा बनाम सत्ता पर होगा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सबसे दुखदायी है कि बेरोजगार आत्महत्या कर रहा है।

इससे पहले हरीश रावत कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी के आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। यहां विधायक तिलक राज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, बबलू चौधरी, विजय पाल यादव, राजकुमार ठुकराल, जितेंद्र सिंह संधू, नासिर अंसारी, विनोद कोरंगा, कुंदन लाल सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed