फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The collective efforts of the university family behind the achievements of KUVV: Vice Chancellor Prof. Joshi

कुविवि की उपलब्धियों के पीछे विश्वविद्यालय परिवार के सामुहिक प्रयास: कुलपति प्रो. जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The collective efforts of the university family behind the achievements of KUVV: Vice Chancellor Prof. Joshi
नैनीताल के डीएसबी परिसर में 17वें दीक्षांत समारोह में शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को स्मृति चिन? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी का कहना है कि कोरोना काल के बावजूद विश्वविद्यालय ने दो साल में कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। इन उपलब्धियों के पीछे विवि परिवार के संयुक्त प्रयास शामिल हैं।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में कुलपति ने विश्वविद्यालय की ओर से दो साल में हासिल की गई उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने एनसीसी कैटेड्स व खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धियों की भी जानकारी कुलाधिपति को दी। कहा कि विवि ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के दस और 2021 में 22 सेमीनार आयोजित किए। विवि के शिक्षकों ने वर्ष 2020 में 98 और 2021 में 480
विज्ञापन

रिसर्च पेपर प्रकाशित किए। विश्वविद्यालय का साइटेशन एनालिसिस वर्ष 2019 में 1848 था जबकि 2020 में यह 2667 और 2021 में 3613 हो गया। उन्होंन इन उपलब्धियों के साथ समारोह को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इनसेट
डीन ने अपनी प्रोफेसर पत्नी की स्मृति में दिया विद्याभूषण सम्मान
नैनीताल। कुमाऊं विवि के वाणिज्य और शिक्षा संकाय के डीन प्रो. अतुल जोशी ने अपनी पत्नी स्व. प्रो. महिमा जोशी की स्मृति में प्रो. महिमा जोशी स्मृति विद्याभूषण सम्मान प्रदान किया। यह पहला मौका है जब भूगोल विभाग में यह सम्मान शुरू किया गया। इस वर्ष यह सम्मान सचिन पांडे को दिया गया। उन्हें 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। बता दें कि
पिछले साल हल्द्वानी डिग्री कालेज में भूगोल विभाग की प्रो. महिमा जोशी का आकस्मिक निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed