फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The coding system to be implemented in notebooks

उत्तर पुस्तिकाओं में लागू होगी कोडिंग व्यवस्था

Sun, 21 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 21 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं को और बेहतर ढंग से संपन्न कराने में जुटा हुआ है। इस वर्ष परिषद ने जहां पहली बार जनपद में अंक योजना निर्माण की व्यवस्था की है, वहीं अगले साल वर्ष 2017 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में कोडिंग व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


हाईस्कूल, इंटर की परीक्षाओं के लिए बोर्ड को हर पहलू पर नजर रखनी पड़ती है। वो इसलिए कि परीक्षाओं के दौरान किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। परीक्षा के लिए बच्चों को रोल नंबर बता दिए जाते हैं। इसी के आधार पर बच्चे परीक्षाओं में प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन


 परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच एक जनपद की दूसरे जनपद में होती है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को आसान बनाने के लिए बोर्ड नई पहल करने जा रहा है। इसके लिए बाहरी प्रदेश हिमाचल, उड़ीसा की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड सचिव डॉ. आरडी शर्मा ने बताया वर्ष 2017 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में कोडिंग व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया इस उत्तर पुस्तिकाओं में रोल नंबर के ऊपर कोड नंबर चस्पा कर दिया जाएगा।


 इसी के आधार पर आगे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। वहीं इस बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों में सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed