फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The city's internal roads will be repaired by the summer season.

Nainital News: ग्रीष्म सीजन तक दुरुस्त होंगी नगर की आंतरिक सड़कें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The city's internal roads will be repaired by the summer season.
नैनीताल। शहर में इन दिनों आंतरिक सड़कों को दुरूस्त करने का कार्य हो रहा है। ग्रीष्म सीजन तक आंतरिक सड़कों का कार्य पूरा करने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। इसमें 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस कार्य पर 19.56 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में आंतरिक सड़कों की जिम्मेदारी कभी नगर पालिका तो कभी लोनिवि के पास रहने के कारण सड़कों का अपेक्षित रख रखाव नहीं हो सका। पालिका की ओर से अल्प बजट से सड़कों के कार्य तो किए, लेकिन सड़कें बदहाल हो गई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लोनिवि को 19.56 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए। वर्ष 2024 से सड़कों को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि इस धनराशि से नगर के 63 मार्ग पर कार्य किया जा रहा हैं। इनमें से 29 मार्ग अयारपाटा के हैं जबकि 34 मार्ग शेर का डांडा के हैं। इनमें से 50 मार्ग पर कार्य किया जा चुका है। शेष 13 मार्ग को बरसात से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। ठेकेदारों को इसके निर्देश देते हुए नियमित कार्य की मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed