फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The city was in a state of chaos due to traffic jam in the afternoon, people were worried.

Nainital News: दोपहर में जाम से कराहा शहर, लोग हलकान

Tue, 25 Nov 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The city was in a state of chaos due to traffic jam in the afternoon, people were worried.
कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद
हल्द्वानी। शादियों के सीजन के कारण वाहनों के बढ़ते दबाव के बाद सोमवार को भयंकर ट्रैफिक जाम की रही-सही कसर रामपुर रोड पर ट्रक चालक ने वाहन मोड़कर पूरी कर दी। ट्रक फंसने से हालात बेकाबू हो गए और रामपुर रोड समेत शहर के सभी आंतरिक मार्गों को जाम ने जकड़ लिया। दोपहर एक से शाम साढ़े तीन बजे तक एक किलोमीटर का सफर तय करने में 45 मिनट तक लग गए। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रामपुर रोड पर शाम चार बजे यातायात सामान्य किया।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे वन अनुसंधान कार्यालय के पास एक 12 टायरा ट्रक मुख्य मार्ग पर पहुंच गया। पांच मिनट तक वाहन मोड़ने के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। इस बीच लोगों ने आईटीआई रोड और कैंसर इंस्टीट्यूट सड़क की ओर वाहन मोड़े जिससे वहां भी स्थितियां बिगड़ गईं। ट्रक चालक किसी तरह वाहन मोड़कर वापस टीपीनगर की तरफ चला गया लेकिन वाहनों की लाइन लंबी हो गई।
विज्ञापन

दोपहर ढाई बजे के करीब एसटीएच के सामने अचानक से सड़क पर ही कुछ वाहन सवारी बैठाने लगे। इससे दोनों लेन जाम हो गईं। इसी बीच मेडिकल कॉलेज की तरफ से नीचे आकर मरीज व तीमारदारों के वाहन एसटीएच परिसर में मुड़े तो जाम और बढ़ गया। जाम के कारण आईटीआई मार्ग पर धानमिल और कालाढूंगी मार्ग तक रहा। दोपहर करीब तीन बजे टीआई महेश चंद्रा टीम के साथ रामपुर रोड पर वाहनों को निकालने में जुट गए। किसी तरह साढ़े तीन बजे जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

कोतवाली के निकट नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed