{"_id":"5dc730958ebc3e5b4f3f1e86","slug":"the-city-gave-the-message-of-peace-and-harmony-haldwani-news-hld3634327139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर ने दिया शांति और सौहार्द का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर ने दिया शांति और सौहार्द का पैगाम
विज्ञापन
हल्द्वानी अयोध्या मामले के एतिहासिक फैसले को लेकर राजपुरा टनकपुर रोड में तैनात पुलिस बल। अमर उ
हल्द्वानी। अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद शहर के लोगों ने शांति का पैगाम दिया। आम लोगों से लेकर सोशल मीडिया में लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। पूरे शहर में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज हुआ। हालांकि एहतियातन पुलिस फोर्स चौराहों से लेकर अन्य जगहों पर तैनात रही। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने पैदल मार्च कर माहौल का जायजा लिया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर किसी गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर पुलिस, प्रशासन सुबह से मुस्तैद हो गया था। शुक्रवार को रामनगर से लेकर दूसरी जगहों पर बैठक आदि की गई थी। द्वितीय शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालयों में अवकाश था, साथ ही बाजार में साप्ताहिक बंदी होने के कारण सन्नाटा था। बाद में प्रशासन ने स्कूलों में भी अवकाश घोषित कर दिया था, इसके चलते सड़क पर भीड़भाड़ भी तुलनात्मक तौर पर कम थी।
बनभूलपुरा के एक दुकानदार का कहना था कि माहौल ठीक रहेगा तभी कमाई होगी। माहौल खराब होने से गरीब के पेट पर असर होता है। यहां लाइन नंबर एक से लेकर 17 तक लोग अपने कामकाज में व्यस्त थे। शनिबाजार भी हमेशा लगा। शहर में उत्तराखंड दिवस पर सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों की धूम रही। शायद ही किसी के मन में भय और चिंता रही हो। हालांकि देवलचौड़, सिंधी चौराहा, ताज चौराहा, मुखानी, दुर्गा सिटी सेंटर, घास मंडी से लेकर दूसरी जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
अयोध्या मामले मेें फैसले को जानने के लिए लोगों की निगाहें टीवी पर लगी हुई थी। लोग सुबह से टीवी के सामने बैठ गए थे। इसके अलावा कुछ लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। फैसला आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आना शुरू हो गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर फैसले का स्वागत करने के साथ शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।