{"_id":"694cc73cfca937acb20f2679","slug":"the-christmas-celebrations-began-with-singing-carols-and-the-birth-of-lord-jesus-was-celebrated-by-cutting-a-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uk:कैरल गाकर क्रिसमस के जश्न का आगाज, केक काटकर मनाया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uk:कैरल गाकर क्रिसमस के जश्न का आगाज, केक काटकर मनाया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
Thu, 25 Dec 2025 10:41 AM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:41 AM IST
सार
प्रेम और भाईचारे के प्रतीक क्रिसमस पर्व के अवसर पर बुधवार शहर की गिरजाघरों में उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही मसीही समाज के लोग गिरजाघर में जुटने लगे। जहां क्रिसमस ईव का भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर काठगोदाम स्थित कैथोलिक चर्च में प्रार्थना करते फादर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेम और भाईचारे के प्रतीक क्रिसमस पर्व के अवसर पर बुधवार शहर की गिरजाघरों में उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही मसीही समाज के लोग गिरजाघर में जुटने लगे। जहां क्रिसमस ईव का भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कैरल सिंगिंग के साथ प्रभु यीशु के जन्म के संदेश को सुनाया गया। रात 12 बजते ही गिरजाघरों में घंटी बजने लगी साथ ही मोमबत्तियों की रोशनी और दूसरी तरफ मैरी क्रिसमस की गूंज ने माहौल को खुशियों से सराबोर कर दिया। लोगों ने केक काटकर आपस में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। साथ ही दुनिया में सुख चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
इस आयोजन को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। बृहस्पतिवार को भी क्रिसमस पर शहर के अलग अलग गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किये जायेंगे।
विज्ञापन