{"_id":"6afa07b9713870b33f0f8ba5","slug":"stepping-into-the-ring-the-boxers-landed-a-punch-that-struck-gold-nainital-news-c-8-hld1003-867876-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रिंग में उतरकर बॉक्सरों ने सोने पर जड़ा मुक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रिंग में उतरकर बॉक्सरों ने सोने पर जड़ा मुक्का
Mon, 16 Nov 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। रामनगर में चार दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। 12 नवंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न भार वर्गों में फाइनल मुकाबले खेले गए। रिंग में उतरे खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
अंतरराष्ट्रीय कोच देवेंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को यूथ बॉयज वर्ग के 47-50 किग्रा में पौड़ी के अभिषेक, 50-55 किग्रा में अंशवीर चौहान, 55-60 किग्रा में एसएआई काशीपुर के रोहन जोशी, 60-65 किग्रा में कृष कुमार, 65-70 किग्रा में पौड़ी के मयंक नेगी और 70-75 किग्रा में एसएच टनकपुर के हर्षित थापा ने स्वर्ण पदक जीते।
वहीं यूथ गर्ल्स वर्ग के 45-48 किग्रा में पिथौरागढ़ की खुशी चंद, 48-51 किग्रा में कृष्णा, 51-54 किग्रा में दीया कथैत, 54-57 किग्रा में बागेश्वर की भूमिका बसेरा और 57-60 किग्रा में पिथौरागढ़ की आशिका राणा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
कोच ने बताया कि एलीट वुमेन वर्ग के 48-51 किग्रा में जया बिष्ट, 51-54 किग्रा में चंदानी, 60-65 किग्रा में देहरादून की रायना यादव और 65-70 किग्रा में कोमल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। कृष्णा, दीया कथैत, जया बिष्ट, चंदानी और कोमल जीएच पिथौरागढ़ की खिलाड़ी हैं।