फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The children saw the first computer

सिनौली के बच्चों ने पहली बार देखा कंप्यूटर

Wed, 04 Feb 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेतालघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेतालघाट Updated Wed, 04 Feb 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
The children saw the first computer

विकासखंड के दूरस्थ सिनौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को पहली बार कंप्यूटर देखा। स्कूल में नियुक्त शिक्षक सुरेश जोशी की पहल के बाद यहां कंप्यूटर लगा है और बच्चों को अब कंप्यूटर शिक्षा भी मिलेगी।

विज्ञापन


शिक्षक जोशी ने स्थानीय लोगों के आर्थिक सहयोग से कंप्यूटर लगाया। बुधवार को कंप्यूटर कक्षा के शुभारंभ पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी एके वर्मा और मुख्य अतिथि शंकर जोशी ने भी शिक्षक जोशी की पहल को सराहा। उन्होंने स्कूल में वाटर प्यूरीफायर के लिए एक हजार रुपए दिए।
विज्ञापन


शिक्षक जोशी ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले गांव के बच्चों ने आज तक कंप्यूटर नहीं देखा था। अब कंप्यूटर लगने से बच्चे भी उत्साहित हैं। इस मौके पर समन्वयक शेखर तिवाड़ी, टीएस हाल्सी, शेखर दानी, कौशल जोशी, जीवन मेहरा, धन सिंह, रमेश तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन दीपक जोशी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed