फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The character that audiences are always remember: Sudesh

किरदार ऐसे करूं जो दर्शकों को हमेशा याद रहें: सुदेश

Fri, 08 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Fri, 08 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The character that audiences are always remember: Sudesh

फिल्म अभिनेता और छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले सुदेश बेरी बुधवार की रात सरोवर नगरी में थे। गुरुवार तड़के जैसे ही उनके प्रशंसकों को उनके सरोवर नगरी में मौजूद होने की खबर लगी तो होटल में भीड़ उमड़ गई। प्रशंसकों ने न केवल उनके साथ फोटो खिंचवाए बल्कि उनसे आटोग्राफ भी लिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी बुधवार को बेड़ीनाग में किसी फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने गए हुए थे। वापस लौटते वक्त वह देर रात नैनीताल स्थित होटल विक्रम विंटेज पहुंचे। जानकारी होने पर मीडिया से जुड़े कुछ लोग भी उनसे मिलने होटल जा पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान संक्षिप्त भेंट में उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर के अनुभव मीडिया कर्मियों से साझा किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 में फिल्म खतरों के खिलाड़ी से उन्होंने फिल्मी कॅरियर शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वंश, युद्धपथ, घायल, बार्डर, रिफ्यूजी, एलओसी कारगिल, टैंगोचार्ली जैसी फिल्मों में काम किया। वफा, शाबास और यू कैन डू इट जैसी फिल्मों में भी काम किया। छोटे पर्दे पर जीटीवी के अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो और सहारा वन के  माता की चौकी जैसे सीरियलों में सुदेश के अभिनय की खासी सराहना हुई।

सुदेश का कहना था कि वह चाहते हैं कि वह ऐसे किरदार करें जो लोगों को हमेशा याद रहें। उनका कहना है कि मौजूदा समय में डबल मीनिंग और कामेडी को दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं।


सरोवर नगरी के नैसर्गिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए सुदेश का कहना है कि सभी को इसे संरक्षित करने की जरूर है ताकि यहां आने वाले लोग यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed