फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The case reached the High Court of the negligence of doctors in Stiac

एसटीएच में डाक्टरों की लापरवाही का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Fri, 24 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 24 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में डाक्टरों की लापरवाही से हो रही मरीजों की मौत का मामला भी हाईकोर्ट पहुंचा है। दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई। कोर्ट ने इस मामले में महाधिवक्ता को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 14 मई की तिथि तय की है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई हुई। नैनीताल निवासी चंद्रशेखर जोशी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि हल्द्वानी का एसटीएच कुमाऊं का प्रमुख अस्पताल है। लगभग 650 बेड के इस अस्पताल में हजारों मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आते हैं। कहा कि अस्पताल में अराजकता का माहौल है तथा डाक्टर ड्यूटी पर उपलब्ध नहीं होते हैं।
विज्ञापन


डाक्टरों की लापरवाही के कारण कई मरीजों की मौत हो रही है, फिर भी लापरवाह डाक्टरों एवं अस्पताल कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। याचिकाकर्ता ने कहा कि सरकार की ओर से कई मशीन अस्पताल में लगाई गई हैं, इसके बावजूद मरीजों को जांच के लिए बाहर भेजा जाता है। साथ ही मरीजों से दवाइयां भी बाहर से मंगाई जाती हैं। जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed