{"_id":"734e59c42f4cd4bb93b1fe27be675059","slug":"the-camp-was-held-in-check-the-health-of-migrant-sheep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में हुई प्रवासी भेड़ों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में हुई प्रवासी भेड़ों के स्वास्थ्य की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु पालन विभाग, पशु चिकित्सालय रामनगर की ओर से जंगल में प्रवासी भेड़ों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में चले इस
विज्ञापन
अभियान में टीम ने 400 भेड़ों को दवा पान, दवा स्नान एवं उन्हें बीमारियों
ने बचाने के लिये टीके लगाए।
डा. अग्रवाल ने भेड़ पालकों को दवा वितरित कर उनके रखरखाव एवं बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भेड़ पालकों से समय-समय पर अपनी भेड़ों को कृमि नाशक दवाइयों एवं खुजली से बचाने के लिये दवा का प्रयोग करने को कहा।
साथ ही उन्नतशील भेड़ पालन कर अपने रोजगार को उच्च दिशा में बढ़ाकर आय के साधन बढ़ाने को कहा। इस दौरान टीम में पशु चिकित्साधिकारी डा. किशोर कुमार भूटानी, भूपाल सिंह मेहरा, हरीश कुमार, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।