फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The businessman on Morning Walk

मार्निंग वाक पर गए व्यवसायी का कोई सुराग नहीं

Thu, 12 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Thu, 12 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन

रामनगर। बीते दिवस मार्निंग वाक पर गए व्यवसायी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और वन विभाग की टीम में जंगल में खोजबीन की, लेकिन कोई नतीजा नहीं मिल सका। इधर, व्यवसायी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। बताते चलें दुर्गापुरी निवासी भुवन शर्मा बुधवार की सुबह मार्निंग वाक के लिए कोसी बैराज को निकले थे।

विज्ञापन


उसके बाद वह रामनगर वन प्रभाग के टेड़ा  रोड पर घूमने चले गए। आसपास तलाश के बाद भी जब शर्मा का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने टेड़ा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि वह सुबह इस मार्ग से गये थे, लेकिन वापसी की कोई लोकेशन नहीं है।
विज्ञापन


क्षेत्र में अपने शावकों के साथ घूम रही बाघिन के चलते परिजनों की गुहार पर वनकर्मियों ने शर्मा की तलाश में जंगल में अभियान भी चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी रेंज अधिकारी अनिल रावत के नेतृत्व में वनकर्मियों और पुलिस की संयुक्त गश्त की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरीश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। रामनगर वन प्रभाग की प्रशासनिक अधिकारी हंसा पांगती ने बताया परिजनों की सूचना पर कोसी बैराज के निकट बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी लोकेशन मिली है। अभी यह नही पता है कि वह मुख्य मार्ग से लापता हुए हैं या जंगल के हिस्से से। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed