फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The body of the missing youth was found in the forest, a video call was made in the house, threatening suicide

लापता युवक का शव जंगल में मिला, घर में वीडियो कॉल कर दी थी सुसाइड की धमकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing youth was found in the forest, a video call was made in the house, threatening suicide
कालाढूंगी। रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत नलनी गांव निवासी चंदन अधिकारी पुत्र स्व. दीवान सिंह का शव शुक्रवार को नैनीताल रोड के जंगल से बरामद हुआ। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को जहर की शीशी भी मिली है। मामले में युवक ने वीडियो कॉल कर सुसाइड करने के धमकी दी थी। इन सब पहलुओं को देखते हुए पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़ रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गया है। एसआई रमेश पंत ने बताया कि शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रुद्रपुर से घर लौटते वक्त रास्ते से गायब हो गया था युवक
बृहस्पतिवार को रुद्रपुर से घर लौटते वक्त चंदन संदिग्ध हालत में रास्ते से गुम हो गया था। उनकी स्कूटी नैनीताल रोड में ब्रह्मबुबू मंदिर को जाने वाले रास्ते में लावारिस मिली थी। परिजनों ने बताया कि चंदन ने दिन में घर पर वीडियो कॉल कर सुसाइड करने की धमकी दी थी। उसके बाद चंदन ने कॉल रिसीव नहीं की। युवक को ढूंढने के लिए दिनभर पुलिस और ग्रामीण जंगल में खाख छानते रहे, लेकिन सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को ग्रामीणों ने फिर से चंदन की खोजबीन की। उसका शव स्कूटी से कुछ दूर जंगल की ओर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed