फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The body of a youth absconding from police custody was found hanging from a tree in the forest

पुलिस अभिरक्षा से फरार युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth absconding from police custody was found hanging from a tree in the forest
प्रतीकात्मक।
ज्योलीकोट (नैनीताल)। करीब हफ्ता भर पहले पुलिस को चकमा देकर फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपी का शव सोमवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सात जुलाई की शाम नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी भावेश कुमार, दोगांव-भेड़िया पखान के पास वाहन से कूद मारकर हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। पुलिस ने जंगलों में उसकी खोजबीन की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। एक सप्ताह बाद सोमवार सुबह उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। भावेश ने हथकड़ी की रस्सी से फंदा बनाया था। पुलिस मान रही है कि आरोपी ने आत्महत्या की होगी। ज्योलीकोट चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपी भावेश जिस स्थान से भागा था, उससे काफी गहराई में स्थित खाई में नाले के दूसरी ओर ज्योली गांव के पास उसका शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि शव को जंगल में घास लेने गईं महिलाओं ने देखा था। इधर, सीओ विजय थापा का कहना है कि ज्योली के जंगल की खाई से मिला शव फरार पॉक्सो आरोपी का था। उसने हथकड़ी की रस्सी से फांसी लगाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed