{"_id":"681fbafedbe012abcb0963a3","slug":"the-body-of-a-tigress-was-found-in-corbetts-jhirna-range-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-107138-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार्बेट के झिरना रेंज में मिला बाघिन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार्बेट के झिरना रेंज में मिला बाघिन का शव
Sun, 11 May 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 11 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज स्थित लालढंग बीट में शनिवार को वन कर्मियों को गश्त के दौरान एक बाघिन का शव दिखने से हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। बाघिन की मौत की वजह आपसी संघर्ष को माना जा रहा है।
लालढंग में वन कर्मी शनिवार को रूटीन गश्त पर थे। इस बीच बाघिन का शव दिखाई दिया तो खलबली मच गई। तत्काल ही उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला वन्य जीव चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों को इस बात का भी अंदेशा था कि कहीं यह काम शिकारियों का तो नहीं है। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया तो बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। चिकित्सकों ने बताया कि बाघिन के शरीर में दूसरे बाघ के साथ आपसी संघर्ष के निशान मिले हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आपसी संघर्ष के दौरान ही बाघिन की मौत हुई है। बाघिन की उम्र लगभग आठ साल मानी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट कर दिया गया है। संवाद
चार महीनों में गई पांच बाघों की जान
रामनगर। बीते चार महीनों में कार्बेट व उससे सटे वन प्रभागों में पांच बाघों की मौत हुई। कार्बेट के ढिकाला रेंज में एक बाघ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के मालधन क्षेत्र में बाघिन व पतरामपुर रेंज में पिछले महीनों में एक शावक की मौत हुई है। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में एक बाघ की आपसी संघर्ष में जान गई है। शनिवार को झिरना रेंज में एक बाघिन की आपसी संघर्ष में मौत हुई है।