फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The ban on commercial use of water has been lifted, business thirst will be quenched

Nainital News: पानी के व्यावसायिक उपयोग पर लगी रोक हटी, कारोबार की प्यास बुझेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The ban on commercial use of water has been lifted, business thirst will be quenched
हल्द्वानी। जिले में पानी के व्यावसायिक इस्तेमाल पर लगी रोक 66 दिन के बाद हटा दी गई है। आज से सर्विस सेंटरों पर वाहनों की धुलाई करने के साथ ही मकान निर्माण शुरू किया जा सकेगा। रोक हटने से सर्विस सेंटर संचालकों का कारोबार भी पटरी पर लौट जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने गर्मी के सीजन में पेयजल संकट को देखते हुए बीती 15 अप्रैल से 20 जून तक नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी व लालकुआं में पानी के व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका उद्देश्य आमजन को नियमित पेयजलापूर्ति करना था। डीएम की ओर से तय की गई अवधि में नये जल संयोजन पर रोक, भवन निर्माण के लिए स्वीकृत जल संयोजनों की स्वीकृति निरस्त करने के साथ ही सर्विस कनेक्शन से सीधे टुल्लू पंप का प्रयोग प्रतिबंधित और सिंचाई व धुलाई में पानी के उपयोग पर कार्रवाई का प्रावधान किया था। रोक हटने से सर्विस सेंटर संचालकों को शनिवार से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



पानी के 35 कनेक्शन काटे
शहर में 100 से अधिक सर्विस सेंटर व इससे अधिक निर्माण कार्य हर सीजन में चलते हैं। जिला प्रशासन की ओर से पानी के दुरुपयोग पर रोक लगाने के बाद टीम ने 35 सर्विस सेंटरों पर लगे पानी के कनेक्शन काट दिए थे। मकान निर्माण में लगी मोटर आदि भी जब्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बारिश के बाद पेयजल संकट की स्थिति नहीं है। गौला और ट्यूबवेलों से पर्याप्त पेयजलापूर्ति की जा रही है। अब पानी का व्यावसायिक इस्तेमाल होने से कोई असर नहीं पड़ेगा।
रविशंकर लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed