फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The asteroid will pass very close to Earth this morning

पृथ्वी के करीब से गुजरेगा क्षुद्रग्रह: विशाल एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिक सतर्क; 40,800 किमी प्रति घंटा रफ्तार

Wed, 28 May 2025 02:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Wed, 28 May 2025 02:40 PM IST
सार

एक विशाल क्षुद्रग्रह बहुत तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। एस्टेरॉयड के विशाल आकार की वजह से विश्वभर के वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
The asteroid will pass very close to Earth this morning
(क्षुद्रग्रह) सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

2025 जेआर नाम का एक विशाल क्षुद्रग्रह बहुत तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। एस्टेरॉयड के विशाल आकार की वजह से विश्वभर के वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


लगभग 25-मंजिला इमारत के आकार का 250 फीट लंबा यह एस्टेरॉयड 28 मई की सुबह 8:40 बजे पृथ्वी से 46 लाख किलोमीटर की दूरी से 40,800 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरेगा। इतनी निकटता को खगोलीय शब्दों में असामान्य रूप से करीब माना जाता है तथा इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट के रूप में चिह्नित किया गया है, हालांकि इसे संभावित रूप से खतरनाक की श्रेणी में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


क्षुद्रग्रह का आकार और गति के अलावा उसकी कक्षा के पृथ्वी की कक्षा के साथ ओवरलैप करने के कारण वैज्ञानिकों के लिए अध्ययन के दृष्टिकोण से यह बहुत महत्वपूर्ण घटना है। आर्यभट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के मोहित जोशी ने बताया कि इस एस्टेरॉयड की पृथ्वी से टक्कर की कोई संभावना नहीं है लेकिन इसकी निरंतर निगरानी और सतर्कता जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed