फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The arrest of the leader of the attackers have BJYM

भाजयुमो नेता के हमलावरों की हो गिरफ्तारी 

Mon, 17 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 17 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The arrest of the leader of the attackers have BJYM
भाजयुमो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजयुमो जिलाध्यक्ष के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजयुमो ने एसपी सिटी का घेराव किया। उनका कहना था कि पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद भी भाजयुमो नेता का बयान तक नहीं लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर भाजयुमो ने आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्र संघ चुनाव के दौरान भाजयुमो नेता हमले में घायल हो गए थे। उनके सिर पर गंभीर चोट  है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव के दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मदन मोहन जोशी पर सात अक्तूबर को महिला डिग्री कालेज के समीप हमला हुआ था। सिर पर चोट लगने के कारण भाजयुमो नेता का एसटीएच में इलाज चल रहा है। हमले के मामले में पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। जोशी के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान का आधे घंटे तक घेराव किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि भाजयुमो नेता की हालत गंभीर है लेकिन पुलिस ने अभी तक उनका बयान भी नहीं लिया है। उन्होेंने कहा कि पुलिस  सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रही है। इसी चलते सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। घेराव करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शाह, नगर अध्यक्ष नीरज बिष्ट, विजय जोशी, चंद्र प्रकाश तिवारी, गौरव बिष्ट, दीपक शर्मा, अशोक, हिमांशु मिश्रा, संदीप भोज,  अनुज भट्ट जगदीश लोशाली, हितेश पांडे सलीम अंसारी, कार्तिक हर्बोला, विजय चुफाल आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed