{"_id":"680b16ecfa3eb5ef2e08e4b5","slug":"the-administration-demolished-the-encroachment-and-took-possession-of-18-bighas-of-land-in-haldwani-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: प्रशासन ने अतिक्रमण ध्वस्त कर कब्जे में ले ली 18 बीघा जमीन, हुई नोकझोंक; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: प्रशासन ने अतिक्रमण ध्वस्त कर कब्जे में ले ली 18 बीघा जमीन, हुई नोकझोंक; जानें पूरा मामला
Fri, 25 Apr 2025 10:30 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:30 AM IST
सार
हल्द्वानी नगर निगम और प्रशासन की टीम ने बरेली रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने 18 बीघा नजूल भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त कर उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अतिक्रमण ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी नगर निगम और प्रशासन की टीम ने बरेली रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने 18 बीघा नजूल भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त कर उसे कब्जे में ले लिया। टीम ने इस बीच वहां जुटे दावेदारों की एक नहीं सुनी और जेसीबी का पंजा चला दिया। अतिक्रमणकारी से टीम की काफी नोकझोंक हुई। करीब 50 करोड़ की कीमत वाली इस जगह पर फ्लैट बनाकर बेचने की तैयारी चल रही थी। जिस जगह पर बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई हुई, वहां कभी कत्था फैक्टरी चलती थी।
विज्ञापन
कब्रिस्तान से सटा यह स्थान अब स्मैकियों का अड्डा बना हुआ है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में प्रशासन और नगर निगम की टीम ने इस जगह को अपने कब्जे में लेने के लिए विशेष अभियान चलाया। टीम ने कब्जाधारियों की ओर से बनाए गए स्ट्रक्चर के साथ ही जर्जर व असुरक्षित इमारतों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया कि एक अतिक्रमणकारी ने इस बीच अपने हक में पक्के कागज होने की बात कही। उससे कागज दिखाने को कहा गया तो वह कोई कागज या प्रमाण नहीं दिखा पाया। नगर आयुक्त ने बताया कि यहां कुछ कच्चे मकान बनाकर भी लोग कब्जा किए हुए हैं। उनसे अपने अभिलेख पेश करने को कहा गया है। अभिलेख नहीं दिखा पाने पर उन मकानों को भी ध्वस्त किया जाएगा। निगम की ओर से मुक्त कराई गई भूमि को दोबारा अतिक्रमण से बचाने के लिए जियो टैगिंग की जा रही है।
विज्ञापन