फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The accused of Amit murder was caught in haldwani

Haldwani Amit Murder: मासूम की नृशंस हत्या का आरोपी पकड़ा गया, दुष्कर्म का विरोध करने पर गला दबाकर मारा

Sat, 09 Aug 2025 10:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Aug 2025 10:57 PM IST
सार

10 वर्षीय बच्चे की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर आरोपी निखिल ने ही बच्चे का गला दबाकर शव जमीन में दबा दिया था। सिर व हाथ काटकर गोठ में छिपाया था जिसे पुलिस ने घटना के पांचवें दिन शनिवार को बरामद किया। 

विज्ञापन
The accused of Amit murder was caught in haldwani
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौलापार में दस वर्षीय बच्चे की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर आरोपी निखिल ने ही बच्चे का गला दबाकर शव जमीन में दबा दिया था। सिर और हाथ काटकर गोठ में छिपाया था जिसे पुलिस ने घटना के पांचवें दिन शनिवार को बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ये बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

घटना का खुलासा एसएसपी पीएन मीणा ने शनिवार शाम अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि मूल रूप से बरेली के शाही क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बटाईदार पश्चिमी खेड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। उनका दस वर्षीय बेटा चार अगस्त की दोपहर घर से गायब हो गया। काठगोदाम थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान कर ली थी। घटना के खुलासा के लिए सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडेय, सीओ भवाली प्रमोद शाह की टीम बनाते हुए छह थाना प्रभारी और एसओजी को लगाया था। पांच अगस्त को पश्चिमी खेड़ा के रहने वाले मोहन चंद्र जोशी के बाड़े में प्लास्टिक के कट्टे में रखकर गड्ढे में दबाया हुआ बालक का शव मिला। बच्चे का सिर और दाहिना हाथ गायब था। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया। इसमें आरोपी निखिल जोशी भी शामिल था। लगातार पूछताछ के बाद भी वह पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा।

विज्ञापन

निखिल ने घटना को तंत्र-मंत्र की ओर मोड़ने की कोशिश की
एसएसपी ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति की जटिलता और बार-बार गुमराह करने की प्रवृत्ति को देखते हुए केस के खुलासे में मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की सहायता ली गई। आरोपी तंत्र-मंत्र संबंधी बयान देकर घुमाता रहा। शनिवार को दोबारा आरोपी निखिल जोशी से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। आरोपी ने बाड़े के अंदर ही गड्ढे में कटा सिर और हाथ छुपाने की जानकारी दी। निशानदेही पर कबाड़ के नीचे मिट्टी में दबाया हुआ सिर और दाहिना हाथ बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि वह बच्चे के साथ घिनौनी हरकत करना चाहता था। इसी मंशा से वह बच्चे को अपने घर लेकर गया था। जब बच्चे ने विरोध किया तो उसने बेरहमी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात को छुपाने के लिए उसका सिर और हाथ काट डाला। पुलिस तलाश तेज कर चुकी थी, ऐसे में उसे मौका नहीं मिला और उसने शरीर को वहीं दफना दिया। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी की तरफ से पांच हजार और एसएसपी की तरफ से 2500 रुपये का इनाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed